IMG-20260917-WA0022

सूरजपुर CMHO डॉ. कपिल देव पैंकरा का तबादला, डॉ. प्रशांत सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी

सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 17 सितंबर 2026 को चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। आदेश में सूरजपुर और कोरिया जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार डॉ. कपिल देव पैंकरा, चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सूरजपुर का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक,स्वास्थ्य सेवाएं, संभाग सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं डॉ. प्रशांत सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरिया को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,जिला सूरजपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!