संयुक्त विद्यालय परिवार कोट ने निकाली भव्य तिरंगा रैलीप्रा.शा. भद्रापारा, मा.शा. चिटकाहीपारा व पम्पापुर ने जोड़ी श्रृंखला

सूरजपुर – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत करने एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से शासकीय हाई स्कूल कोट के तत्वावधान में ग्राम कोट में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा वृहद एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान पूरा ग्राम तिरंगामय हो गया। तिरंगा रैली में ग्रामीणजनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
तिरंगा रैली संयुक्त विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई और विभिन्न मोहल्लों से होते हुए आगे बढ़ी। रैली का स्वागत माध्यमिक शाला चिटकाहीपारा के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने किया तथा रैली में कड़ी से कड़ी जोड़कर सहभागिता निभाई। पैदल यात्रा के पश्चात मां महामाया समलाई मंदिर तक साइकिल रैली निकाली गई, जहां प्राथमिक शाला भद्रापारा एवं माध्यमिक शाला पम्पापुर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने रैली का स्वागत किया।

रैली के समापन के पश्चात प्राचार्य महेश कुमार दोहरे के मार्गदर्शन में सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने मां महामाया समलाई मंदिर पहुंचकर माथा टेका और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान सरपंच जगनारायण सिंह, प्राचार्य महेश कुमार दोहरे, व्याख्याता कमल किशोर पाण्डेय, यदुवंश नारायण साहू, चांसी प्रसाद कुशवाहा, तारकेश सिंह, अनुरंजन टोप्पो, प्रधान पाठक दिनेश द्विवेदी, सुरेन्द्र राजवाड़े, राधेश्याम साहू, नागेन्द्र यादव, फूल सिंह, शिक्षक खेलसाय पोर्ते, उमाशंकर साहू, देवचंद सिंह, सहायक शिक्षक नंदलाल सिंह, लक्ष्मी प्रसाद ठाकुर, हुकुम प्रसाद, श्रीमती जानकी सिंह, श्रीमती सुखमनिया, श्रीमती हिरामनी, श्रीमती सुशीला, श्रीमती शांति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रैली के दौरान विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा ग्राम कोट गूंज उठा।
