संयुक्त शिक्षक संघ ने नवपदस्थ संयुक्त संचालक (शिक्षा) का किया स्वागत

सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सरगुजा संभाग के नवपदस्थ संयुक्त संचालक (शिक्षा) राजेश सिंह से सौजन्य भेंट कर उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
यह मुलाकात संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष माया सिंह, राकेश शुक्ला एवं शहादत अली के मार्गदर्शन तथा जिलाध्यक्ष सूरजपुर सचिन त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष सरगुजा स्नेहलता पाठक के नेतृत्व में संपन्न हुई।

गौरतलब है कि श्री राजेश सिंह इससे पूर्व सूरजपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपने पूर्व सहयोगियों एवं कर्मचारियों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि संभाग में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा शिक्षक हितों का संरक्षण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों से शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।

मुलाकात के दौरान संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भूपत सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष गिरिवर यादव, जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह, जिला महिला प्रकोष्ठ की इंदुमति सोनवानी, ललमेन टोप्पो, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा सोनी (सूरजपुर), राजकुमार सिंह (प्रतापपुर), राधे साहू (रामानुजनगर) सहित धर्मपाल सिंह, मनोज कुशवाहा, ऋषि पाण्डेय, रोशन साहू, आशीष यादव, जितेंद्र तिवारी, जय गुप्ता, मिश्मा एक्का, ग्लोरिया कुजूर, प्रतिभा रीना तिर्की, नमिता राजवाड़े एवं उर्सुला एक्का उपस्थित रहे।

