IMG-20260804-WA0011

सरगुजा संभाग में तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित
नई टीम से संगठन होगा मजबूत, कर्मचारियों की आवाज को मिलेगी मजबूती

रायपुर, 2 अगस्त 2026। प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की प्रांतीय आम सभा में सरगुजा संभाग के लिए नई संभागीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। टाउन हॉल रायपुर में आयोजित आम सभा में संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने संघ के संविधान में प्रदत्त अधिकारों के तहत नई कार्यकारिणी की घोषणा की। यह गठन प्रदेश महामंत्री आनंद यादव की अनुशंसा के पश्चात किया गया, जो तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।
नई संभागीय कार्यकारिणी में दिनेश कुमार कश्यप को संभागीय अध्यक्ष, राजेश्वर सिंह को कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष, सुधीर कुमार राणा एवं राहुल कुमार यादव को संभागीय उपाध्यक्ष, चन्द्रदेव चक्रधारी को संभागीय सचिव, रामजनम यादव को संभागीय कोषाध्यक्ष तथा योगेश कुमार को संभागीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह बुजेश बिसेन को स्वास्थ्य विभाग, सरगुजा संभाग का विभागीय अध्यक्ष तथा विक्रम मिरी को आदिवासी जाति कल्याण विभाग, सरगुजा संभाग का विभागीय अध्यक्ष बनाया गया है।
संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी कर्मचारी हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री आनंद यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, सूरजपुर के जिला अध्यक्ष मनीष दीपक साहू, जिला सचिव महेश पैकरा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं साथियों ने सरगुजा संभाग की नई कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!