Screenshot_2026-07-09-00-40-16-04_96b26121e545231a3c569311a54cda96~2


सूरजपुर के टीआई विमलेश दुबे का बीजापुर तबादला, पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय पर जारी हुआ आदेश

सूरजपुर/पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार राज्य के कई निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में सूरजपुर में पदस्थ थाना प्रभारी (टीआई) विमलेश दुबे का स्थानांतरण बीजापुर कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह स्थानांतरण किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित निरीक्षकों को दर्शाई गई इकाइयों में अस्थायी तौर पर आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

टीआई विमलेश दुबे के स्थानांतरण के बाद सूरजपुर में नए थाना प्रभारी की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजर सूरजपुर में नए टीआई की नियुक्ति पर बनी हुई है।

—————————————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!