भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक एवं प्रबुद्ध जन सम्मेलन संपन्न
संगठन की मजबूती, पिछड़ा वर्ग के उत्थान और विकसित भारत के संकल्प पर हुआ मंथन
सूरजपुर/ जिला मुख्यालय स्थित अटल कुंज, जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक एवं प्रबुद्ध जन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस दौरान अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। पिछड़ा वर्ग समाज देश और प्रदेश के विकास का मजबूत आधार है। संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाकर सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक समरसता, सेवा और निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तेजी से धरातल पर उतार रही है। सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा एवं पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह , एवं कुछ आवश्यक टिप्स भी दिए,,
सांसद चिंतामणि महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण है। संगठन और कार्यकर्ता जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही भाजपा की कार्यशैली का पहचान है।
संबोधन की अगली कड़ी में वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा व भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देने और समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का आह्वान किया।
वहीं विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करते हैं। संगठन के विस्तार और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय रहना होगा तथा समाज के हर वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहना चाहिए
प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपकार चंद्राकर ने बताया कि कार्यसमिति बैठक संगठन की दिशा और कार्ययोजना तय करने का महत्वपूर्ण मंच है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा समाज के बीच लगातार सक्रिय रहकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगा
संबोधन के अंतिम चरण में सभाग प्रभारी होरीलाल सिन्हा ने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और संगठनात्मक सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया।
वरिष्ठ नेता एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामकृपाल साहू ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, सामाजिक समरसता तथा सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर बल दिया।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामानंद जायसवाल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यसमिति बैठक से संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया तथा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
समारोह में चर्चा परिचर्चा एवं संबोधन के पश्चात उपस्थित प्रबुद्ध जनों को अतिथियों के द्वारा साल श्रीफल से सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का संचालन एवं समापन संगठनात्मक चर्चा के साथ हुआ।
इस अवसर पर शशिकांत गर्ग, अशोक सिंह, सुरेंद्र राजवाड़े, सत्यनारायण जायसवाल, विजय राजवाड़े, राजेश्वर तिवारी, रितेश जायसवाल, दीपक गुप्ता, कपिल पाण्डेय, श्रीमती स्वाति सिंह, संत सिंह , नीरज गुप्ता,महेंद्र ठाकुर, महेश जायसवाल, परमानंद जायसवाल, मिथलेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, समाज सेवा एवं विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
