20260707_225952-COLLAGE

करंजी पुलिस के द्वारा चलाया गया नशे के विरुद्ध महा जनजागरूकता अभियान’

सूरजपुर/ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन पर करंजी पुलिस ने मंगलवार को चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने-वाले समस्त पंचायतो में ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों को नवजीवन नशे के विरुद्ध महा जनजागरूकता अभियान ”जिंदगी को हां और नशे को ना कहें” कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई साथ ही मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के तहत सभी उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि वे अपने दैनिक जीवन में नशा एवं मादक पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे, नशीली वस्तुओं से संबंधित किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे तथा परिवार, समाज और आस-पड़ोस के लोगों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज, राज्य और देश को नशामुक्त बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया।

इस दौरान चौकी प्रभारी करंजी विशाल मिश्रा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के समग्र विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने युवाओं तथा ग्रामीणों से नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया।

नशामुक्त केवल हमारे ही प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जागरूकता और सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने सभी से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाए एवं युवाओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!