Screenshot_2026-07-05-15-17-26-59_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4~3


सूरजपुर ब्रेकिंग:-ग्राम पंचायत लाची में गिट्टी खनन के दौरान बड़ा हादसा, पहाड़ धंसने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

सूरजपुर। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत लांची में रविवार सुबह गिट्टी खनन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ का हिस्सा अचानक धंस जाने से मलबे में दबकर दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

मृतकों की पहचान जमुना प्रसाद सिंह (उम्र लगभग 18–19 वर्ष), पिता धनेश्वर सिंह तथा जयपाल सिंह (उम्र लगभग 18–19 वर्ष), पिता जयसिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रविवार सुबह गिट्टी उत्खनन के कार्य में पहाड़ पर लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। मलबे में दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगभग दोपहर 12 बजे गांव के लोगों को मिली। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को मलबे से बाहर निकालकर पंचनामा एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि खनन कार्य वैधानिक अनुमति के तहत किया जा रहा था या नहीं तथा सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों और जिम्मेदार लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!