20260617_154809-COLLAGE

“सियासत में खिला सखी फूल, भाजपा-कांग्रेस की दोस्ती पर सोशल मीडिया में फूल-ही-फूल!”

न आरोप, न प्रहार… सखी फूल के मंच पर दिखा भाजपा-कांग्रेस का प्यार!”

“राजनीति में ‘सखी फूल’ का कमाल, भाजपा-कांग्रेस साथ देख जनता हुई निहाल!”

“सखी फूल ने बढ़ाया ऐसा हाथ, भाजपा-कांग्रेस की दोस्ती बनी दिनभर की बात”

“भाजपा के महामंत्री, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष और बीच में सखी फूल… राजनीति में नई कहानी!”

“दिग्गज नेता एक मंच पर, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस—कहीं बन तो नहीं रहा ‘सखी गठबंधन’?”

                         *सूरजपुर/ओड़गी:-* ओड़गी    मुख्यालय में इन दोनों राजनीति चर्चा तेज हो गई है जहां भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे के ऊपर भ्रष्टाचार एवं गंभीर आरोप लगाकर क्षेत्र की राजनीति करते हैं तो वही शहर के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लोकेश गुर्जर एवं मंडल महामंत्री आशीष प्रताप सिंह के द्वारा सखी का कार्यक्रम बांक रेस्ट हाउस में रखा गया इस कार्यक्रम में दोनो पार्टियों के बड़े नेता कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे

मधुर संबंधों के लिए गांव में बनते हैं सखी

गांव के बुजुर्गों के द्वारा बताया गया की सदियों से छत्तीसगढ़ में सखी बनने की परंपरा रही है अपने संबंधों को मधुर बनाने के लिए सखी फूल जुड़ सकते हैं परंतु आज के आधुनिक युग में ये परंपरा बहुत कम देखने को मिलती है

युवाओं ने किया फेसबुक में पोस्ट ले रहे है चुटकी

कार्यक्रम समाप्त होते ही छेत्र के युवाओं के द्वारा इस कार्यक्रम का पोस्ट करके गठबंधन की सरकार बता दी है तो वहीं क्षेत्र के युवाओं के द्वारा कई तरह के इस कार्यक्रम के बारे में चर्चा कर रहे हैं कोई व्यापारिक संबंध बता रहा है तो कोई निजी संबंध बता रहा है अब देखने वाली बात यह है कि जनता इसे किस रूप में समझ रही है युवा अपना राय कमेंट के माध्यम से रख रहे हैं कोई बता रहा है व्यापारिक संबंध तो कोई बता रहा है व्यक्तिगत संबंध क्योंकि छत्तीसगढ़ में चुनाव की सरगर्मी भी तेज होती जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!