IMG-20260610-WA0018

प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने 6 सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौपा


सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, सूरजपुर के द्वारा प्रांतीय निकाय के आव्हान पर महंगाई भत्ता सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 10/06/2026 को मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन के नाम कलेक्टर सूरजपुर को भोजन अवकाश के दौरान ज्ञापन सौंपा गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, रायपुर के निर्णय एवं समस्त सहयोगी संघों की सहमति के अनुसार, ‘मोदी की गारंटी’ के तहत कर्मचारियों के लिए की गई घोषणाओं को लागू कराने हेतु बुधवार, 10.06.2026 को भोजन अवकाश के दौरान निम्नलिखित 6 बिंदुओं पर ध्यानाकर्षण ज्ञापन प्रस्तुत किया

संघ की प्रमुख मांगें:-

2% महंगाई भत्ता: राज्य के लगभग 4.50 लाख अधिकारी-कर्मचारी 01 जनवरी 2026 से केंद्र द्वारा स्वीकृत 2% डीए से वंचित हैं। केंद्रीय कर्मचारियों की तरह छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को भी निर्धारित तिथि से महंगाई भत्ता/राहत दी जाए तथा डीए एरियर की राशि जीपीएफ खाते में समायोजित की जाए।

कैशलेस मेडिकल सुविधा: विधानसभा बजट सत्र में माननीय वित्त मंत्री द्वारा घोषित कैशलेस मेडिकल सुविधा के नियम तत्काल जारी किए जाएं।

300 दिन का अवकाश नगदीकरण: केंद्र एवं मध्य प्रदेश की भांति सेवानिवृत्ति पर 240 दिन की जगह 300 दिन का अवकाश नगदीकरण आदेश जारी किया जाए।

संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण: संविदा, दैनिक वेतन भोगी एवं अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित कर मध्य प्रदेश की भांति सेवा सुनिश्चित की जाए।

एलबी संवर्ग शिक्षकों की सेवा गणना: एलबी कैडर के सभी शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर लाभ दिया जाए।

अनुकंपा नियुक्ति: अनुकंपा नियुक्ति पर 10% की सीलिंग समाप्त कर सभी रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।

ज्ञापन के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सूरजपुर जिलाध्यक्ष मनीष दीपक साहू,जिला सचिव महेश पैकरा, मयंका राजवाड़े ,इकबाल अंसारी जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक संघ एवं महासचिव कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन,छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संयोजक संघ जिला सूरजपुर अध्यक्ष आदित्य शर्मा ,विन्देश गुप्ता, रवि पैकरा छग राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ जिला अध्यक्ष एकांत जायसवाल, संदीप साहू,विजय टोप्पो,आशीष साहू,जितेश कुमार, उत्तम ढीरही, रोहित कुमार एक्का, राजकुमार यादव ,शिवकुमार पंडो,विजय टोप्पो,उत्तम धिरहि,संदीप साहू एवं अन्य कर्मचारी साथीगण उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!