20260429_233243-COLLAGE

सूरजपुर ब्रेकिंग:कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग,लाखों के नुकसान की आशंका

सूरजपुर / नगर के मुख्य मार्ग में स्थित एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

सूरजपुर के मुख्य मार्ग पर कृष्णा ड्रेसेस नाम की दुकान है रात लगभग 10 बजे अज्ञात कारणों के चलते दुकान में आग लग गई आग ने देखते ही देखते दुकान की ऊपरी मंजिल को अपने चपेट में ले लिया,

इस आग के कारण दुकान में रखे कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान कुछ ही समय में धू धू कर जलने लगे स्थानीय लोगों ने जब दुकान से धुआं और लपटें उठती देखीं तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने का प्रयास करने लगे,

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर अग्निशमन वाहन लेकर पहुंचे,दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!