संयुक्त संवेदना योजना के उत्साहवर्धन हेतु BPO जयराम प्रसाद व रविनाथ तिवारी ने किया आर्थिक सहयोग
सूरजपुर – सूरजपुर जिले में शिक्षकों के आपसी सहयोग से संचालित पुनीत संयुक्त संवेदना योजना से प्रभावित हो विकास खण्ड सूरजपुर व रामानुजनगर के विकास खण्ड परियोजना अधिकारी (साक्षरता) जयराम प्रसाद व रविनाथ तिवारी ने संयुक्त संवेदना समिति सुरजपुर को पांच – पांच सौ रुपये की आर्थिक सहयोग प्रदान कर शिक्षकों के लिए किए जा रहे नेक कार्य की तारीफ कर योजना को अनवरत करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
गौर तलब है कि छ.ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी के मानवीय सोच के साथ वर्ष 2020-2021 कोविड काल के दौरान शिक्षकों के हित में सूरजपुर जिले में संयुक्त संवेदना योजना प्रारंभ की गई थी।योजनांतर्गत पांच सौ रुपये की वार्षिक जमा कर कोई भी शिक्षक सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सदस्यता की अवधि अप्रैल से मार्च तक होती है। हर वर्ष सदस्यों को सदस्यता राशि जमा करनी होती है, निर्धारित समयावधि में सदस्यता राशि जमा नहीं करने पर सदस्यता शून्य हो जाती है।
सदस्यता ग्रहण किये किसी भी शिक्षक सदस्य के दिवंगत होने पर उनके परिवार को समिति की ओर से एक लाख रुपये की सहायता स्वरूप संवेदना राशि प्रदान की जाती है। अभी तक समिति की ओर से 28 दिवंगत शिक्षक साथियों के परिवार को 28 लाख की संवेदना राशि प्रदान की जा चुकी है। वर्ष 2026 के लिए सदस्यता अभियान प्रारंभ है। इच्छुक शिक्षक समिति से संपर्क कर सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
