बाल नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ आरंभ . विद्यालय में छात्रों का किया गया नेत्र परीक्षण .
सूरजपुर/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के डी पैकरा के निर्देशन व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित भगत सूरजपुर के मार्गदर्शन में एवं गणेश दिवेदी प्रधान पाठक,मधु जयसवाल,विजयलाल साहू,की उपस्थिति में 16 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में आज शासकीय इंग्लिश माध्यम पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक शाला चंद्रपुर में बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिसके तहत शालेय छात्रों का नेत्र परीक्षण किया गया व स्वास्थ्य शिक्षा एवं आंखो की देखभाल के संबंध जानकारी दी गई। नेत्र सहायक अधिकारी मारुति नंदन चक्रधारी व आर.एच.ओ विंदेश गुप्ता द्वारा 150 शालेय छात्रों का नेत्र परीक्षण किया गया,जिसके उपरांत जाँच में 4 बच्चे दृष्टिदोष के पाए गए जिन्हे निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया,
इस नेत्र परीक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षको का विशेष सहयोग रहा।
