IMG-20241215-WA0005

ग्राम पंचायत हरिहरपुर के दूरस्थ अंचल रीझना बहर में वरिष्ठ नागरिक संघ ने किया गर्म कपड़ा का वितरण
सुरजपुर/प्रेमनगर~विकास खंड प्रेमनगर के ग्राम पंचायत हरिहरपुर के रीझना बहर में पिछड़ी जनजाति वर्ग के अत्यंत गरीब ग्रामीणों को वरिष्ठ नागरिक संघ जिला सूरजपुर के माध्यम से गर्म कपड़ा एवं महिलाओं को साड़ी छोटे बच्चों को मोजा वितरण किया गया।

बता दें की वरिष्ठ नागरिक संघ के माध्यम से एक संगठन बनाकर पूरे जिले में छः वर्षों से ठंड के मौसम में इस तरह का कार्यक्रम हो या फिर हॉस्पिटल में मरीजों के लिए नाश्ता एवं खाना का व्यवस्था एक मिशाल पेश किया है वरिष्ठ नागरिक संघ सूरजपुर के माध्यम से ग्राम पंचायत हरिहरपुर के रीझना बहर पारा का चयन किया गया वहां लगभग पांच सौ के आस पास की आबादी है जहां आने जाने के लिए सड़क भी नहीं बन पाया है जिससे आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसके बावजूद वरिष्ठ नागरिक संघ ने वहां किसी प्रकार से पहुंचकर गरीबों को कंबल वितरण किया।

संघ के जिला अध्यक्ष अनिल गोयल के मार्गदर्शन में संघ के माध्यके द्वारा गर्म कपड़ा वितरण ग्राम पंचायत हरिहरपुर के रीझनाबहर पारा में किया गया गर्म कपड़ा वितरण करते समय वरिष्ठ नागरिक संघ के जिला अध्यक्ष गोयल हरिदास अग्रवाल संरक्षक आर एस मिश्रा उपाध्यक्ष सुशील अग्रवाल कोषाध्यक्ष विजय कुमार सोनी हरीश पांडेय रमेश कुमार शिवनारायण राजवाड़े मनोहर सोनी एस एन भारती एस के तिवारी खूबसूरत घूर साय परमानंद यादव पीलू सिंह बाबू राम सिंह राम ध्यान सिंह जगदिश के के साहू नवल सिंह प्रदीप साहू महेंद्र कुमार यादव फिरोजखान उमेश दुबे डेविड लकड़ा प्रदीप श्याम इस कार्यक्रम का व्यवस्थापक श्याम सुंदर जायसवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!