भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नीति मंच के जिला अध्यक्ष बनाए गए जफर सिद्दीकी
सूरजपुर/ भारतीय जनता पार्टी,द्वारा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है,
संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से अनुभवी व सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में जफर अहमद सिद्दीकी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नीति मंच का सूरजपुर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल हफीज ने किया है,जफर अहमद सिद्दीकी लंबे समय से पार्टी में सक्रिय रहे हैं और अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों पर उनकी गहरी समझ रही है।
अल्पसंख्यक मोर्चा नीति मंच के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जफर अहमद सिद्दीकी ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे,उन्होंने आगे कहा कि वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
