20260115_204149-COLLAGE

बसदेई में विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

सूरजपुर/ जिला आयुष अधिकारी सूरजपुर डॉक्टर अबुल फैज के मार्गदर्शन में विकासखंड के आदर्श ग्राम बसदेई में शिविर प्रभारी डॉक्टर मुकेश गुप्ता द्वारा विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न बीमारियों से संबंधित उपचार,परामर्श तथा निशुल्क औषधीयो का वितरण किया गया

आदर्श ग्राम बसदेई सरपंच मनोज सिंह उइके के आतिथ्य में शिविर का विधि विधान से भगवान धनवंतरी की छायाचित्र पर पुष्पहार,एवं द्वीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया गया इस शिविर में प्रमुख रूप से गठिया वात, वात ,चर्म रोग , उच्च रक्तचाप, बीपी मधुमेह,स्त्री रोग, उदर रोग,स्वास रोग आदि सभी बीमारियों का आयुर्वेद चिकित्सको द्वारा रोगियों को परामर्श एवं निशुल्क उपचार दिया गया शिविर में कुल लाभार्थी संख्या 370लोगो को लाभ मिला,

शिविर में मुख्य रूप से शिविर प्रभारी डॉक्टर मुकेश गुप्ता,डॉ.श्लोक नायक,डॉ.मोतीलाल कुशवाहा,डॉ.निकिता टोप्पो,डॉ.लीना प्रिया केरकेट्टा,प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बसदेई प्रभारी मीना सोनी,बृजलाल पटेल,फार्मासिस्ट मनीष दीपक साहू,श्रीमती उषा किरण,अनिल मंडावी,जय क्रॉस कुजूर और लैब टेक्नोलॉजीस्ट दिनेश राजवाड़े,प्रियंका घोष,आरती झारिया, आदि सक्रिय रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!