छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार
प्रतिमा सिंह जिला उपाध्यक्ष व राधे साहू जिला सचिव बनाये गये।
सूरजपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला–सूरजपुर की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस संबंध में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
मनोनयन के तहत विपिन पाण्डेय,सुरेन्द्र दुबे को संरक्षक,श्रीमती ममता मण्डल को जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,गिरवरधारी यादव को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, भूपत सिंह एवं श्रीमती प्रतिमा सिंह को जिला उपाध्यक्ष, राधेश्याम साहू को जिला सचिव,भुवनेश्वर सिंह को जिला कोषाध्यक्ष ,कृपालनाथ तिवारी, प्रदीप सिंह, सतीश साहू,ब्रह्मानंद जायसवाल को जिला संगठन सलाहकार, मनोहर गुप्ता, धर्मपाल सिंह, संधारी देवांगन को जिला संयोजक, दिनेश पाण्डेय,दिल मोहम्मद अंसारी,भास्कर सिंह को जिला महासचिव, मुन्ना लाल भगत,करमचंद गुप्ता, बहादुर खान को जिला महामंत्री, मो.शमीम खान,मनोज कुशवाहा को जिला प्रवक्ता, दिव्यकान्त पाण्डेय,नवीन जॉन,इंदुमौली मिश्र को जिला सह सचिव, के जी डी पाण्डेय,राजेश प्रसाद दुबे को जिला संगठन सचिव, अखिलेश पाण्डेय,जितेन्द्र नाथ तिवारी, प्रदीप त्रिपाठी को जिला संगठन मंत्री, पुष्पेन्द्र चौबे,बृजेश भानी को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी विस्तार के अंतर्गत सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए शिक्षक हितों की रक्षा एवं समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का दायित्व दिया गया।
जिला कार्यकारिणी के विस्तार से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा शिक्षकों की जमीनी समस्याओं को मजबूती से शासन-प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।कार्यकारिणी विस्तार से संगठन को मजबूती मिलेगी और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
