
नववर्ष व पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर प्राचार्य ने विद्यालय में किया न्यौता भोज का आयोजन
विद्यालय परिवार के साथ मनाया अपने पुत्र का जन्मदिन

सूरजपुर – शासकीय हाई स्कूल कोट विकास खण्ड रामानुजनगर के प्राचार्य महेश कुमार दोहरे ने अपने पुत्र ऐश्वर्य दोहरे का जन्मदिन अपने संयुक्त विद्यालय में मनाया। प्राचार्य महोदय ने बताया कि वह अपने बेटे के जन्म दिन को अनोखे तरीके से मनाना चाहते थे, तो उन्होंने सोचा कि, सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार द्वारा निःशुल्क गणवेश व पुस्तक वितरित की जाती हैं, ताकि वह भी प्राइवेट स्कूली बच्चे जैसे अच्छे से पढ़ाई कर सकें इसी सोच के साथ अपने पुत्र का जन्मदिन विद्यालय में बच्चों के साथ मनाने का निर्णय लिया। बच्चों के जन्म दिवस को माता-पिता बड़े धूम धाम से और कुछ नए तरीके से भव्य बनाना चाहते है। जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में न्यौता भोज का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम प्राचार्य महेश कुमार दोहरे,शिवलाल सिंह,सुरेन्द्र खरे,यदुवंश नारायण साहू,चांसी कुशवाहा, कमल किशोर पाण्डेय,तारकेश सिंह,बाबूलाल साहू,राधेश्याम साहू,उमाशंकर साहू, नागेन्द्र यादव,श्रीमती जानकी सिंह,श्रीमती सुखमनिया, श्रीमती शांति,श्रीमती सुशीला,श्रीमती हीरामनि सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।
