20251214_143720-COLLAGE

नयनपुर मजदूरों की मौत के बाद मामले ने पकड़ा तुल,मजदूरों का उद्योग कार्यालय के सामने धरना

सूरजपुर/औद्योगिक क्षेत्र नयनपुर में राइस मिल में मजदूरी कर रहे हैं मजदूरों की हादसे में मौत के बाद मामला तुल पकड़ता जा रहा है,

आज बड़ी संख्या में ग्रामीण और मजदूर उद्योग कार्यालय के सामने सुबह से ही धरने पर बैठे थे,और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपने के बाद धरना खत्म कर दिया गया।

इस विषय पर ग्रामीणों का कहना है बड़ी संख्या में नयनपुर औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी करने आसपास क्षेत्र से बहुत सारे मजदूर जाते हैं कार्य के दौरान कई मजदूर दुर्घटना में अपनी जान गवा देते हैं पूर्व में भी कुछ मजदुर दुर्घटना के शिकार हुअे हैं परंतु आज तक वे दिव्यांग का जीवन जी रहे हैं। उनकी सुध ना प्रसासन ने लिया न तो उद्योग के मालिकों ने।

मजदूरों की प्रमुख मांगे

प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जानी चाहिए। काम कर रहे सभी मजदूरों का बीमा और पंजीयन होना चाहिए। कार्य के दौरान मौत होने पर₹20 लाख दिव्यांग होने पर 10 लख रुपए और घायल को ₹500000 मिलनी चाहिए।

क्षेत्र में भारी वाहनों के आने-जाने का समय निर्धारित किया जाए।

स्थानीय बेरोजगारों में पलायन की स्थिति है इसलिए बाहरी मजदूरों के आने पर रोक लगाई जाए।

शासकीय दरों पर मजदूरी का निर्धारण की जाए औद्योगिक क्षेत्र में चिकित्सालय की व्यवस्था की जाए।

क्षेत्र में कई प्लांट नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं जिससे पॉल्यूशन की समस्या बढ़ी है। इसी तरह कई मांगों को पूरा करने की ग्रामीण मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!