20251213_125717-COLLAGE

सूरजपुर ब्रेकिंग:- औद्योगिक क्षेत्र नैनपुर में बड़ा हादसा, राइस मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरी दीवार 3 मजदूरों की मौत एक घायल

सूरजपुर/ग्राम नैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में राइस मिल में काम कर रहे मजदूरों पर दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत एक घायल। जानकारी के अनुसार ग्राम नैनपुर के औद्योगिक क्षेत्र में मित्तल कोल्ड स्टोर जिसमें राइस मिल भी संचालित होता है सुबह लगभग 10:00 बजे राइस मिल में काम कर रहे मजदूरों पर अत्यधिक दबाव के कारण दीवाल गिर गई जिसमें चार मजदूर दब गए दीवार गिरते ही राइस मिल मे अफरा तफरी का माहौल बन गया काम कर रहे हैं मजदूरों ने किसी तरह चारों लोगों को बाहर निकाला।

खबर फैलते ही मजदूर और ग्रामवासी आक्रोशित होकर नारेबाजी करने लगे माहौल बिगड़ने की आशंका से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

बताया जा रहा है दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई दो घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया एक घायल का इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार इस हृदय विदारक घटना में ग्राम डेडरी निवासी होलसिंह, बांसापारा निवासी वेद सिंह,माने राजवाड़े,की मौत हो गई है,वहीं रामनगर निवासी सुरेंद्र सिंह घायल हो गए हैं जिनका उपचार जारी है ।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!