20251211_180443-COLLAGE

दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

सूरजपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये इसमें एक घायल को रायपुर रेफर कर दिया गया है।

पहली घटना ग्राम पंचायत रामनगर में ग्राम पंचायत जूर निवासी रईस मो0 अपने घर से बाइक से किसी परिजन के शव यात्रा में शामिल होने जा रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से जा रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया,जिससे रईस मो.गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों के द्वारा तत्काल उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार कर रायपुर रेफर कर दिया,

दूसरी घटना सूरजपुर नगर के आइडिया टावर पास हुई,जिसमे दो युवक स्कूटी से कहीं जा रहे थे इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई इससे दोनों स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गये घटना के बाद आस पास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां दोनों का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!