डुमरिया में विश्व एड्स दिवस पर रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया”*
सूरजपुर/1दिसंबर 2025 को महाविद्यालय डुमरिया में विश्व एड्स दिवस 2025 की एड्स से जुड़ी शर्म, डर और सामाजिक दूरी को खत्म करना कितना जरुरी है? थीम पर संगोष्ठी एवं रैली निकालकर एड्स से बचाव के लिए विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को किया गया जागरूक।
कार्यक्रम का आयोजन डुमरिया महाविद्यालय परिवार प्राचार्य डॉ आशीष तिवारी द्वारा की गई जिसमें मुख्य वक्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ0एम सिंह , चंद्रमेडा सेक्टर सुपरवाइजर एवं योग प्रशिक्षक राम प्रताप राजवाड़े तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी गिरजा मानिक पूरी रहे ।
डॉ0एम सिंह ने एड्स बीमारी क्या है? पर विस्तृत जानकारी देते हुए अपने वक्तव्य में बताया कि HIV एक वायरस है जो (AIDS) एड्स का कारण बनता है। एड्स एक ऐसी स्थिति है जो मनुष्य की प्रतिरक्षा प्रणाली को धीरे धीरे कमजोर कर देती है, जिससे व्यक्ति को अन्य संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है “एड्स का ज्ञान, बचाए जान” एड्स से बचने के लिए HIV से बचना होगा इसकी जानकारी आवश्यक है।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी गिरजा मानिकपुरी ने बताया कि एड्स HIV मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के विशिष्ट तरल पदार्थों (जैसे रक्त, वीर्य, योनि द्रव, और स्तन का दूध) के शरीर में प्रवेश करने से फैलता है। यह असुरक्षित यौन संबंध और संक्रमित सुई या सिरिंज उपयोग करने से फैलता है। तथा संक्रांति मां से बच्चे में गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान के दौरान भी संक्रमण फैल सकता है इसलिए गर्भवती महिलाओं का HIV जॉच कर गर्भावस्था के दौरान कुछ आवश्यक दवा दी जाती है। पॉजिटिव पाए जाने पर उसे गोपनीय रखा जाता है जिससे समाज में स्टिंगमा (कलंकित )न हो। यह संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, एक साथ खाना खाने से, एक साथ रहने से बीमारी नहीं फैलता है।
योग प्रशिक्षक राम प्रताप राजवाड़े ने अपने वक्तव्य में बताया कि HIV संक्रमण के कारण हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम होने से एड्स होने का खतरा बढ़ जाता है! जिसको हम अपने प्रतिरोधक क्षमता को योग से कैसे बड़ा सकते हैं ? इसके लिए हमें अपने दिनचर्या में कम से कम आधा से एक घंटा नियमित योग जिसमें यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार आसान प्राणायाम और ध्यान को जरूर सम्मिलित करना चाहिए सभी को योग प्राणायाम करने की विधि और बारीकियों को बताया।कार्यक्रम का सफल संचालन महा विद्यालय के धीरज कुमार गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आशीष तिवारी, प्रोफेसर रोहित रस्तोगी, कमलेश कुमार मार्को, प्रियंका नायडू, बिना सिंह, दीक्षा टोप्पो, समस्त स्टॉफ एवं छात्र छात्राओं का भरपूर सहयोग रहा।
