” पतंजलि योग समिति की महत्वपूर्ण बैठक एवं गायत्री महायज्ञ के साथ 28 नवम्बर से तीन दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर सलका (अघीना)में होगी”*
सूरजपुर/ योग ऋषि विश्व योग गुरु परम् पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से अनन्य शिष्य एवं दीक्षित संन्यासी छत्तीसगढ़ प्रभारी पूज्य स्वामी नरेंद्र देव महाराज एवं आदरणीय संजय अग्रवाल जी पतंजलि के वरिष्ठ राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान न्यास छत्तीसगढ़ (म.प्र., उड़ीसा) का सलका (अघीना) जिला सूरजपुर (छ.ग.) में दिनांक 30नवंबर को आगमन हो रहा है जहां गायत्री महायज्ञ की समापन विदाई समारोह में पूज्य स्वामी नरेंद्र देव जी महाराज का सबको आशीर्वाद मिलेगा। तत्पश्चात पतंजलि संगठन का विस्तार एवं जिला कार्यकारिणी का बैठक लेंगे। अतः परम् पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज एवं आयुर्वेद के शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में योग,आयुर्वेद , प्राकृतिक चिकित्सा और स्वदेशी अभियान को जन जन तक हर घर तक पहुंचाने के लिए पतंजलि संगठन से जुड़कर यदि सेवा करना चाहते हैं! उनसे विशेष निवेदन है कि पतंजलि की महत्वपूर्ण बैठक में अवश्य भाग लें। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति जिला सूरजपुर (छ.ग.) एवं योग प्रशिक्षक श्री राम प्रताप राजवाड़े जी से
Mob.9424264565 से संपर्क कर सकते हैं।
जहां योग और यज्ञ हमारे भारत की प्राचीन संस्कृति ऋषि परंपरा है जो ऋषि मुनियों से विरासत में मिली है। जिसको गायत्री एवं पतंजलि परिवार मिलकर आगे बढ़ाने में लगी हुई है। इसी तारतम्य में सलका आयोजित दिनांक 28से 30नवंबर2025तक होने वाले गायत्री महायज्ञ स्थल पर प्रातः5से 7बजे तक हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा इंटीग्रेटेड योग प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अतः समस्त योग साधक भाई बहनों एवं आम नागरिकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर योग और यज्ञ का लाभ उठाएं।
