20251120_213451-COLLAGE

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला चिकित्सालय इकाई की अध्यक्ष नियुक्त हुईं मंयका राजवाड़े

सूरजपुर/ दिनांक 20/11/2025 को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला चिकित्सालय सूरजपुर इकाई की बैठक जिला चिकित्सालय सभागार में जिला अध्यक्ष इंद्रसेन विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आहूत की गई।

बैठक की मुख्य अतिथि डॉक्टर अजय मरकाम सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय सूरजपुर वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष आर पी राजवाड़े सविना मंसूरी के आतिथ्य में संपन्न हुआ।                 जिला चिकित्सालय सूरजपुर ईकाई अध्यक्ष पद पर मयंका राजवाड़े को निर्वाचित होने के उपरांत नियुक्ति पत्र प्रदान की गई एवं कमलेश साहू को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है

निर्वाचित ईकाई अध्यक्ष को अतिथियों के द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर पी राजवाड़े ने सभी कर्मचारियों से एकजुट रहने की सलाह दी एवं 2017 से समय समय पर केंद्र के समान दी जाने वाली महंगाई भत्ता पर बकाया एरियर्स भुगतान के एक मंच एक मांग पर सभी से हस्ताक्षर कर समर्थन करने की अपील की गई।

जिला अध्यक्ष इंद्रसेन विश्वकर्मा ने संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने एवं संगठन के महत्व बताते हुए सभी से संघ की सदस्यता ग्रहण करने तथा अपने जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से करते हुए संघ के लिए कार्य करने की सलाह दी। एवं जिला चिकित्सालय के कर्मचारियों की स्थानीय समस्याओं/मांग पर समाधान के लिए सिविल सर्जन से चर्चा की गई एवं त्वरित कार्यवाही करने की अपील की। सिविल सर्जन डॉक्टर अजय मरकाम ने अपने उद्बोधन में कर्मचारियों की जायज मांगों पर हर संभव सहयोग करने एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही कर समाधान किए जाने का आश्वासन दिया।

इस बैठक में संजय सिन्हा जी सलाहकार एस डी पाव तारा सिंह महामंत्री नरेंद्र ठाकुर सचिव वी सी पटेल कोषाध्यक्ष अमित चौरसिया नेत्र सहायक अधिकारी प्रकोष्ठ से मुकेश राजवाड़े ब्लाक अध्यक्ष सूरजपुर से दिनेश रजवाड़े जी की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!