Screenshot_2025-11-01-12-07-57-86_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4~3

सूरजपुर ब्रेकिंग:-अज्ञात व्यक्ति की कुएं में डूब कर मौत पूरे इलाके में सनसनी

सूरजपुर/थाना क्षेत्र सूरजपुर के मानपुर रिंग रोड में कुआं में डूबने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार  सुबह खेतों में काम करने वाले कुछ लोग पहुंचे तो देखा की खेतों के बीच स्थित कुएं में एक व्यक्ति की लाश तैर रही है,

कुएं से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी शव मिलने की सूचना जैसे ही फैली, पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।
पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!