सूरजपुर नगर पालिका को मिली बड़ी सौगात
इस सरकार में विकास कार्यों की गति निरंतर रफ्तार पकड़ रही है:- मुरली मनोहर सोनी

सूरजपुर। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग,छत्तीसगढ़ द्वारा नगर पालिका परिषद सूरजपुर को अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ 63 लाख 51 हजार रुपये की राशि की स्वीकृति देने जाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, भाजपा नेता शशिकांत गर्ग, नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेश गोयल (शैलू) नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका राजेश साहू,ने संयुक्त बयान जारी कर छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि सूरजपुर नगर पालिका परिषद अंतर्गत विभिन्न वार्डों में पेयजल,सीसी रोड, बाउंड्री वॉल,शेड, पुलिया,विद्युत व्यवस्था नाली निर्माण,सहित विभिन्न कार्यों हेतु 5 करोड़ 63 लाख 51 हजार रुपए की नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति मिली है।
इस सौगात के लिए सूरजपुर भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उप मुख्यमंत्री अरुण साव,कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद चिंतामणि महाराज,विधायक भूलन सिंह मरावी,का आभार व्यक्त करते हुए नगर वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सुशासन एवं विकास नीति का जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है।
