IMG-20251011-WA0014

संपूर्ण नेत्र सुरक्षा अभियान की तैयारी पूरी,प्रेमनगर विकासखंड के ग्रामीणों को मिलेगी दृष्टि की नई रोशनी

सूरजपुर/ जिले के विकासखण्ड प्रेमनगर में आंखों से सम्बन्धित सभी बीमारी से पीड़ित लोगों को राहत देने के लिए कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन एवं डॉ.के. डी. पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संपूर्ण नेत्र सुरक्षा अभियान शुरू किया जा रहा है।

अभियान की शुरुआत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और सुपरवाइज़रों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण जिला चिकित्सालय सूरजपुर से डॉ. तेरस कंवर (जिला नोडल अधिकारी, अंधत्व), नेत्र सहायक अधिकारी मुकेश राजवाड़े, अमित चौरसिया, मारुति नंदन चक्रधारी के द्वारा दिया गया।


कार्यक्रम के पहले चरण में 23 अक्टूबर तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर नेत्र रोगियों का सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर 2025 से 30 अक्टूबर तक नेत्र सहायक अधिकारी चिन्हित मरीजों की जांच कर उनका प्राथमिक उपचार करेंगे। गंभीर रोगियों को आगे के उपचार हेतु जिला चिकित्सालय सूरजपुर रेफर किया जाएगा।न नेत्र सहायक अधिकारी 7 दिन तक रहेंगे / प्रेमनगर में …..

17 नेत्र सहायक अधिकारी 7 दिन तक रहेंगे प्रेमनगर में …

अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए 17 नेत्र सहायक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिला अंधत्व समिति के अनुसार सर्वे के बाद सभी मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों का ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण के माध्यम से दृष्टि प्रदान की जाएगी। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनके साथ बीईई, आरएमएफ, सुपरवाइजर, मितानिन तथा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (सीएचओ) मिलकर कार्य करेंगे। सभी अधिकारियों को पहले से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, और अभियान के दौरान किसी को भी अवकाश नहीं दिया जाएगा।


मोतियाबिंद जैसी बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर साल अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत जनजागरूकता और उपचार का कार्य कर रहा है। विभाग के अनुसार अब तक कई मरीजों को नई रोशनी मिल चुकी है और आने वाले दिनों में यह अभियान और भी अधिक लोगों तक पहुंचेगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड चिकित्सा अधिकारी
डॉ.तिलकेशवर सिंह बीपीएम योगेंद्र बैरागी नेत्र सहायक अधिकारी सुरेंद्र सिंह सोरी स्टाफ नर्स जयश्री चक्रवर्ती ,विद्यावती कुजूर बीईई अनिल सिंह सुपरवाइजर वी सी पटेल बबन राम,देवधन सिंह महिला सुपरवाइजर प्रफुला जायसवाल सीएचओ एवं अन्य सभी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला पुरुष सेकंड ए एन एम सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!