IMG-20251002-WA0106~2

बाइक चोरों के हौसले बुलंद घर के सामने खड़ी बाइक उड़ा ले गए बाइक चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से कानून व्यवस्था पर सवाल

सूरजपुर/ नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में बाइक चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन बाइक चोर मकान, दुकान के सामने से तो कभी अन्य जगहों से बाइक को चोरी कर मौके से रफूचक्कर हो जाते हैं।

सूरजपुर वार्ड क्रमांक 06 निवासी शिक्षक रमेश गुप्ता शाम करीब 04:00 बजे अपना मोटर सायकल हिरो स्पलेण्डर प्रो. क्रमांक CG 15 CW 6308 जिसे अपने घर के बाहर सामने खड़ा किया था शाम करीब 05:30 बजे देखा तो मोटर सायकल वहा पर नहीं था पीड़ित ने बताया कि बाइक की आस पास काफी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।कोई अज्ञात मोटर सायकल लेकर फरार हो चुका था। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
इसी प्रकार नगर के वार्ड क्रमांक 16, न्यू बाजारपारा में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पार कर दी। घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, राहुल जैन पुत्र कैलाशचंद जैन, निवासी न्यू बाजारपारा, सूरजपुर, जो स्थानीय हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, ने बताया कि उन्होंने दिनांक 1 -अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे अपनी मोटरसाइकिल (पंजीकरण क्रमांक सीजी-15-डीई-5204) घर के बाहर खड़ी की थी लेकिन सुबह देखने पर गाड़ी गायब मिला, दोनो चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने थाना सूरजपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। . सूरजपुर में चोरों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं,जो कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे है, और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!