संयुक्त शिक्षक संघ के कुलदीप सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष

सूरजपुर/छ. ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ सूरजपुर जिले का मजबूत और सशक्त संगठन है। संघ के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी समय-समय पर शिक्षकों की समस्याओं व मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखते आए हैं व सतत सांगठनिक एकजुटता के लिए संघ पदाधिकारी एवं शिक्षकों से संवाद कर समन्वय स्थापित करते रहते हैं।
इसी परिपेक्ष्य में भैयाथान के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे का बीआरसीसी भैयाथान चयनित होने पर सचिन त्रिपाठी द्वारा जिला प्रबंध कार्यकारिणी की उपस्थिति में कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप सिंह को “ब्लॉक अध्यक्ष” नियुक्त किया गया।
जमीनी स्तर के संघीय कार्यकर्ता कुलदीप सिंह ने संकुल अध्यक्ष से कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष और अब ब्लॉक अध्यक्ष तक का सफर समस्त शिक्षको के विश्वास और सहयोग के साथ तय किया है। उनके व्यावहारिक जीवन में विनम्रता और सरलता को देखते हुए उनकी नियुक्ति समारोह में प्रांतीय व जिलापदाधिकारी सहित,अन्य विकास खण्ड के ब्लॉक अध्यक्षों और शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति में हुई ।
🔷 समस्याएं कभी भी आ सकती हैं इसलिए एकजुटता जरूरी
कार्यक्रम के दौरान अपने उदबोधन में जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि सभी को संघ के प्रति विश्वाश और एकजुटता बनाए रखना जरूरी है क्योंकि संविलियन के बाद भी समस्याएं कम होने का नाम ही नही ले रहीं , अभी हाल ही में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने जिस प्रकार से शिक्षकों को अपने पद में बने रहने के लिए TET उत्तीर्ण करने के लिए अनिवार्यता का निर्णय दिया है यह चिंतनीय है। छ. ग.प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन इस समस्या के समाधान हेतु अखिल भारतीय शिक्षक फेडरेशन के सतत संपर्क में है,इस निर्णय के विरुद्ध पुनर्विचार याचिका लगाने की रणनीति पर बैठक सम्भावित है । अतः अब शिक्षकों को एकजुट रहने की नितांत आवश्यकता है।
🔶 कुलदीप सिंह ने दिलाया भरोसा
नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने प्रांत से लेकर ब्लॉक तक के उपस्थित संघ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि वे संघ के प्रति समर्पण भाव से संघ के निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करने हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी,प्रांतीय पदाधिकारी राकेश शुक्ल, शहादत अली, जिला उपाध्यक्ष गिरिवर यादव, जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह, जिला प्रवक्ता मनोज कुशवाहा, जिला महामंत्री दिल मोहम्मद अंसारी, संधारी देवांगन, इंदुमौली मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा सोनी, राजकुमार सिंह, राधेश्याम साहू, सुरेंद्र दुबे, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी फूल साय मराबी, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह, इंदुमती सोनवानी, किरण बाला सोनी, गायत्री मिश्रा, कृष्णा सिंह, कृष्ण गोपाल पांडेय, शैलेश साहू, दिलीप साहू, प्रमोद दुबे, सतीश पाण्डेय, संतोष गुप्ता, राजेश दुबे, शैलेश साहू, चंद्र प्रकाश, ईश्वर सिंह, सुमार साय, छत्रपाल, संजय साहू, प्रदीप कुमार साहू, पूरन सिंह, सुलेमान अंसारी, जुगेंद्र सोनी, रितेश यादव, शिवम गोस्वामी, राज कुमार कुशवाहा, पंकज सिंह,श्याम सिंह, विजेंद्र साहू, उमेश सिदार, जयब्रत पैकरा, सर्वोत्तम पैंकरा, मनोज साहू, अशोक साहू, कमलेश्वर कुशवाहा, अजय सोनवानी, जागेश्वर सिंह , कैलाश साहू, प्रमोद सिंह, जगन्नाथ सिंह, प्रेम साय, धन्नी सिंह, काली प्रसाद सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
