IMG-20250913-WA0015

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुलिस अधीक्षक ने भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी को किया सम्मानित

सूरजपुर- पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के कुशल निर्देशन में फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया था, जिसके परिपालन में अपना विशेष योगदान देने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इसी कड़ी में स्थाई वारंटों को तामीली में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। फिरदौसी ने तत्परता से कार्य करते हुए ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जिनके खिलाफ अदालत ने स्थाई वारंट जारी किए थे और उन्हें पकड़कर कोर्ट में पेश किया।

स्थाई वारंट तामीली से न्याय प्रणाली के कार्यो को मजबूती मिलती है और पीड़ितों को जल्द न्याय की राह आसान होती है। उत्कृष्ट कार्य, तथा सम्मानित होने से कार्य करने की क्षमता बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!