महाविद्यालय भैयाथान में हिन्दी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सूरजपुर / दिनांक 13/09/2025 को पण्डित रविशंकर त्रिपाठी शासकीय महाविद्यालय भैयाथान सूरजपुर छ. ग. में प्राचार्य चंद्रभूषण मिश्रा के अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तारतम्य में हिन्दी पखवाड़ा के तहत् महाविद्यालय में हिन्दी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 01/09/2025 से 15/09/2025 तक विविध कार्यक्रम कविता पाठन, सामूहिक परिचर्चा, भाषण, प्रश्नोत्तरी पोस्टर प्रतियोगिता आदि का आयोजन महाविद्यालय में किया गया।पखवाड़ा का समापन हिन्दी दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में पोस्टर प्रतियोगिता के साथ हुआ। जिसमें विषय ” हिन्दी, सभ्यता और संस्कृति की पहचान” रहा जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम प्राचार्य चंद्रभूषण मिश्रा के द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप जला कर किया गया तत्पश्चात हिन्दी विभाग के अतिथि व्याख्याता कमलेश कुमार खूंटे के द्वारा हिन्दी भाषा के प्रारंभिक विकास को बताते हुऐ हिन्दी की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया और कहा कि प्रत्येक देश और राज्य का पहचान वहां की भाषा और संस्कृति होती है और अपने भाषा और संस्कृति को प्रत्येक व्यक्ति को वाहन करना चाहिए।
इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने विचार रखते हुए बताया कि आज हमारे देश को आजाद हुए 76 वर्ष हो गए लेकिन फिर भी हमारे मन में पाश्चात्य संस्कृति नहीं गई है।अगर हमें हिन्दी भाषा को राष्ट्र भाषा बनाना है तो हमें अनेकता में एकता स्थापित करना होगा और यहां तभी संभव है जब आप अपने स्व भाषा को अपनाएंगे एक शालीन वेश भूषा में रहेंगे और भजन तथा भोजन को महत्व देंगे तथा ऐसे भवन का निर्माण करे जिसमें पूरा संसार दिखे अर्थात हर धर्म का झलक हो तभी एक राष्ट्र एक भाषा का निर्माण हो सकता है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने हिन्दी कविता और भाषण प्रस्तुत किए।अंतिम में कार्यक्रम का समापन श्री चोल साय सहायक प्राध्यापक राजनीति के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण और भारी संख्या में उपस्थित रहे
