गौ विज्ञान परीक्षा के प्रभारी शिक्षकों का संकुल स्तरीय बैठक का आगाज़ संकुल केन्द्र लांची से हुआ
संस्था एवं विद्यार्थियों के पंजीयन प्रक्रिया पर हुआ विशेष फोकस
सूरजपुर – शिक्षा जगत में संस्कार, विज्ञान और परंपरा को जोड़ने वाले गौ विज्ञान परीक्षा के सफल आयोजन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। इसी कड़ी में सूरजपुर विकासखंड के संकुल केन्द्र लांची-1 और लांची-2 में गौ विज्ञान परीक्षा प्रभारी शिक्षकों का संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें परीक्षा प्रभारी शिक्षकों को विद्यालय एवं विद्यार्थियों के पंजीयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
बैठक का संचालन विकासखण्ड नोडल अधिकारी गौतम शर्मा एवं सहायक नोडल अधिकारी राधेश्याम साहू के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि गौ विज्ञान परीक्षा केवल परीक्षा नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को जोड़ने का सेतु है। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी इसे आने वाले समय में ऐतिहासिक बनाएगी।
संकुल स्तर पर आयोजन में लांची-1 संकुल समन्वयक सहदेव राम रवि और लांची-2 संकुल समन्वयक सुशील ठाकुर का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने बैठक को सफल और सार्थक बनाने में अहम भूमिका निभाई। बैठक में दोनों संकुलों के गौ विज्ञान परीक्षा प्रभारी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें श्रीमती सरिता राजवाड़े शासकीय हाई स्कूल लांची,अभिषेक दुबे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लांची, श्रीमती रजनी बरेठ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेलटिकरी,विवेक जायसवाल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चंदरपुर,संतराम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देवीपुर और विक्रम प्रताप सिंह आर.एच.एस. डिजीटल प्राइवेट स्कूल लांची उपस्थित रहे। इन शिक्षकों की सक्रिय उपस्थिति और सुझावों ने बैठक को और भी उपयोगी एवं परिणाममुखी बनाया । सभी शिक्षकों ने यह संकल्प लिया कि अधिक से अधिक विद्यालयों और विद्यार्थियों को पंजीयन हेतु प्रेरित किया जाएगा, ताकि गौ विज्ञान परीक्षा को जिले के शिक्षा क्षेत्र में नई ऊँचाई मिल सके।
