IMG-20250911-WA0005~3

वन परिक्षेत्र प्रतापपुर में हाथी के हमले से महिला की दर्दनाक मौत,दहशत में ग्रामीण

सूरजपुर प्रतापपुर –जिले के वन परिक्षेत्र प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरा निवासी सुबासो जाती पनिका 50 वर्षीय महिला को हाथियों ने कुचलकर उतारा मौत के घाट किया शव को छत विक्षत देखकर सहमे गांव के लोग

ग्रामीणों के अनुसार रात के लगभग 2:00 बजे के आसपास 25 हाथियों का दल ग्राम पंचायत गौरा के बीच बस्ती में घुसे और घर को अचानक ढहाने लगे जिसकी आवाज सुनकर घर में सो रहे हैं मां और मानसिक रूप से कमजोर बेटे ने भागने का प्रयास किया लेकिन महिला हाथियों के चपेट में आ गई और घर से महज 20 कदम दूर हाथियों कुचलकर महिला को मौत के घाट उतार दिया।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दिया गया लेकिन घटनास्थल पर ना तो वन विभाग की जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे ना उनके कर्मचारी जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला,मौके पर पहुंचे प्रतापपुर थाना के स्टाफ सहित वन विभाग अधिकारी कर्मचारीयो को सैकड़ो की संख्या में मौजूद आक्रोशित ग्रामीणो का घंटों आक्रोश का सामना करना पड़ा

परिजन सहित स्थानीय ग्रामीणों की मांग।

ग्रामीणों की मांग है की तत्काल मुआवजा सहित एक व्यक्ति की नौकरी दी जाए ताकि घर में रह रहे मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति का भरण पोषण हो सके क्योंकि मां के मृत्यु हो जाने पर वह बेसहारा हो गया है शासन प्रशासन घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कोई निष्कर्ष निकाले ताकि गांव के लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!