20250910_182114-COLLAGE

सूरजपुर ब्रेकिंग:-भू अभिलेख शाखा में एसीबी की टीम ने मारा छापा,मचा हड़कंप
रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों पकड़ा गया


सूरजपुर / 10/09/2025 जिले के संयुक्त कार्यालय में स्थित भू अभिलेख शाखा में एंटी करप्शन ब्यूरो ने अचानक छापा मारा ACB के इस छापे से कार्यालय में हड़कंप मच गया है।
एसीबी की इस कार्रवाई में भू अभिलेख शाखा के बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

एक ओर जहां पूरे प्रदेश में लगातार एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्यवाही की जा रही है,वही आज सूरजपूर जिले के संयुक्त कार्यालय स्थित भु अभिलेख शाखा में भी कार्यवाही कि गई।

इसको लेकर प्रार्थी सौरभ सिंह ने बताया कि पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर चौहद्दी हेतु नुक्से की जरूरत थी जहां भु अभिलेख शाखा के अनुलेखक (बाबु) के द्वारा दस हजार कि मांग की गई थी।

इसको लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो ने बताया कि प्रार्थी सौरभ सिंह के द्वारा शिकायत कि गई थी जहां तस्दीक उपरांत कार्यवाही की गई,, इसमें प्राथी के द्वारा पूर्व में 14 सौ रुपए दिए गए थे और आज साढ़े 6 हजार रुपए दिए गए जहां आरोपी प्रमोद नारायण यादव के द्वारा साढ़े 6 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार प्रमोद नारायण को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!