20250812_175010-COLLAGE

सूरजपुर ब्रेकिंग:तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

                 *सूरजपुर/*जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवनगर हाईवे में एक सड़क हादसा हुआ है,जिसमें एक बाइक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आई हैं टक्कर इतनी तेज थी की युवक का हाथ टूट गया है।

सूरजपुर/12/08/2025 सूरजपुर निवासी युवक जिशान पिता/सेराज सिद्दीकी बाइक से किसी काम से विश्रामपुर की ओर जा रहा था तभी विश्रामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है पिकअप का चालक शराब के नशे में था।
दुर्घटना में घायल युवक को हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य विश्रामपुर में भर्ती कराया गया जहां
डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवकों को अंबिकापुर रेफर कर दिया।

एक बार फिर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया, जिससे गंभीर रूप से घायल युवक की जान बचाई जा सकी।
पिकअप वाहन को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!