शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बाहर भारी हंगामा धार्मिक भावना आहत करने का लगा आरोप
सूरजपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बाहर आबकारी परिक्षा के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला,,जहां हिंदूवादी संगठनों ने केंद्राध्यक्ष के उपर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है,,लोगों का कहना है कि केन्द्राध्यक्ष ने छात्रों के हाथ में बंधा रक्षा सूत्र यानी कलावा को निकलवा दिया जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया,,जहां भाजपा सहित कई हिंदू संगठनों के लोग स्कूल के बाहर जमा होकर स्कूल प्रशासन से स्पष्टीकरण की मांग कर रहे हैं,,और दोषियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं,,जहां मौके की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है,,
