20250725_162529-COLLAGE

सूरजपुर ब्रेकिंग:एनएच 43 पर भीषण सड़क हादसा अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल


सूरजपुर/जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के केनापारा में मंदिर के पास एनएच 43 में भीषण सड़क हादसा हुआ है,जिसमें एक बाइक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं टक्कर इतनी तेज थी की दोनों युवकों के पैर टूट गए हैं।

बाइक सवार युवक भूपेंद्र कुमार पिता/श्रवण कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी/बरपारा जयनगर,और रामकुमार उम्र लगभग 31 वर्ष निवासी बरपारा जयनगर बाइक से अंबिकापुर की ओर से आ रहे थे बताया जा रहा है तभी विश्रामपुर की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
इस दुर्घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य विश्रामपुर में भर्ती कराया गया जहां
डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवकों को अंबिकापुर रेफर कर दिया।

एक बार फिर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम के पंकज ठाकुर प्रवीण मिश्रा परमेंद्र शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया, जिससे गंभीर रूप से घायल युवकों की जान बचाई जा सकी

पुलिस अज्ञात कार क़ी तलाश कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!