सूरजपुर ब्रेकिंग:-तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
सूरजपुर/ रात लगभग 11.30 बजे एक तेज रफ्तार कार सड़क पर डिवाइडर से जा टकराई। कार के टकराने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई घटना सूरजपुर नगर के मुख्य मार्ग की है। , दुर्घटना के कारण कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
मामला सूरजपुर नगर के मुख्य मार्ग के राम मंदिर के पास का है जहां एक तेज रफ्तार up 65 bs 0777 न.की इनोवा कार बैकुंठपुर की ओर से आ रही थी बताया जा रहा है कार की स्पीड काफी तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे डिवाइडर से टकरा गया।
हादसे के समय कार पर दो लोग सवार थे। कार सवार मामूली रूप से घायल हुए हैं। आसपास के लोगों ने बताया की वाहन सवार नशे में थे। पूछे जाने पर कार चालक ने दुर्घटना का कारण टायर फटना बताया है।
