IMG-20241128-WA0001

उद्यमिता जागरूकता शिविर ’’स्वालंबन’’ में नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के संबंध में दिया गया जानकारी

सूरजपुर/27 नवंबर 2024/ शासकीय पंडित रविशंकर त्रिपाठी महाविद्यालय, भैयाथान में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को नवीन उद्योग स्थापना एवं स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहन हेतु विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर स्वालंबन का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वाधान में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा किया गया, जिसमें शासकीय महाविद्यालय, भैयाथान के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यकम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना और नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के संबंध में जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा विस्तार से दिया गया । इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सूरजपुर के प्रबंधक श्री अवधेश कुमार कुशवाहा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30, नवीन उद्योग स्थापना, लायसेंसिंग प्रकिया और विभागीय सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया। चार्टर्ड एकाउण्टेंट श्री हिमांशु अग्रवाल द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, आयकर एवं वस्तु एवं सेवा कर के अंतर्गत जानकारी दी गयी। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री रंजीत कुमार सतपुते द्वारा योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार स्थापना हेतु छात्र-छात्राओं प्रोत्साहित किया गया। भारतीय स्टेट बैंक, भैयाथान के क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा बैंक ऋण प्रक्रिया की जानकारी दिया गया। इसके अलावा श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सफल उद्यमी एवं श्री भोलेनाथ अग्रवाल, सफल उद्यमी द्वारा उद्योग को सफल संचालन के लिए टिप्स दिये। इस स्वावलंबन शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सूरजपुर के सहायक प्रबंधक, श्री संजय लकड़ा, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री हुलेश मांझी, श्री अर्पण कुमार, श्री चोलसाय चेरवा, श्री रामकुमार, डॉ० रविशंकर चौहान, श्री अजय कुमार एवं अतिथि व्याख्याता श्री कमलेश, श्री हमीसिंह, श्री रामसाय, श्री श्रवण कुमार, आशा किरण तथा बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे । कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!