IMG-20250616-WA0017~2

सूरजपुर के स्काउट गाइड पचमढ़ी के आपदा प्रबंधन शिविर में हुए शामिल

राज्य प्रभारी के रूप में सूरजपुर से विनीता भगत को मिली जिम्मेदारी

सूरजपुर:- जिले के स्काउट गाइड पचमढ़ी (म. प्र.) के पाँच दिवसीय पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में शामिल हुए। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के शालेय विद्यार्थियों स्काउट/ गाइड, रोवर / रेंजर के लिए था जिसके परिपालन में सूरजपुर जिले से प्रभारी सुश्री विनीता भगत डीओसी (गाइड) व स्काउटर अनुपम कुशवाहा शा. उ . मा. वि. सोनपुर (सू) को बनाया गया था जिनके नेतृत्व में जिले के एडवेंचर टीम शामिल हुए थे।
बता दें कि यह कार्यक्रम भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय रायपुर के पत्रानुसार शालेय विद्यार्थियों स्काउट गाइड व रोवर/ रेंजर को आपदा विकास एवं प्रबंधन शिविर में भेजने कहा गया था जिसके तहत भारती वर्मा सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी सह पदेन जिला कमिश्नर गाइड निर्देशन में एवं जिला सचिव उमेश गुर्जर के मार्गदर्शन में जिले के 09 स्काउट व 09 गाइड सहित 02 प्रभारी स्काउटर गाइडर शामिल रहे। वहां जाकर सूरजपुर के स्काउट गाइड को पचमढ़ी के अनेक दुर्गम स्थलों का अवलोकन जैसे बी फॉल, जटाशंकर महादेव मंदिर, राजेंद्र गिरि पार्क, पांडव गुफा जैसे स्थलों का साहसिक ट्रेकिंग कराया गया साथ ही सूरजपुर टीम ने अनेक एडवेंचर रॉक क्लाइंबिंग, आर्चरी, राइफ़ल शूटिंग, हॉर्स राइडिंग, टायर वाल, रशियन वाल, चिमनी क्लाइम्बिंग, स्काई साइकिलिंग, रैपलिंग और ब्रिज क्रॉसिंग में अपनी सक्रियता दिखाई व वायसन लॉज संग्रहालय, सतपुड़ा टाईगर रिजर्व में जैव विविधता के साथ वनस्पतियों की भी जानकारी दी गई। एडवेंचर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भारत स्काउट गाइड सूरजपुर जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने बताया कि साहसिक शिविर में भाग लेने वाले स्काउट गाइड में आत्म निर्भरता का विकास होता है साथ ही साथ उनके अंदर निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। इस एडवेंचर कार्यक्रम का राज्य प्रभारी के रूप में दायित्व सुश्री विनीता भगत को दी गई थी जिसका सक्रियता के साथ निर्वहन करती हुई विनीता भगत ने यह शिविर को सफल बनाया।

इस साहसिक कार्यक्रम में सूरजपुर से स्काउट गाइड में दीपेंद्र यादव, आशीष कुमार, आयुष साहू, अर्पित कुमार, प्रतीक उपाध्याय, दीपक साहू, विकास सिंह, प्रदीप पंडों, मिलिंद राज सोनी, अनीश पूरी गोस्वामी, शुभम कुमार, सिद्धार्थ पांडेय, सनिया सिंह, दिलासो सिंह, अनिता मरावी, प्रिया सिंह, भूमिका राजवाड़े व श्वेता राजवाड़े शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!