Screenshot_2025-06-15-19-21-36-29_7352322957d4404136654ef4adb64504~3

प्रदेश स्तरीय कुशवाहा समाज सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े


सूरजपुर/ सर्व कुशवाह समाज का प्रदेश व्यापी सम्मेलन साधुराम सेवाकुंज में आयोजित किया गया,,जहां इस कार्यक्रम में प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े स्थानीय प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी के साथ कुशवाहा समाज के प्रदेश,संभाग व जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे,,जहां मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कुशवाहा समाज को सनातन संस्कृति को जोड धार्मिक अनुष्ठानों की पहल करने वाला समाज बताया,,जहां मंत्री ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है सम्मेलन की इससे समाज को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है साथ ही शिक्षा दीक्षा व सामाजिक भावनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य होता है,,वही मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कुशवाहा समाज के भवन के लिए 12 लाख रुपए की घोषणा की है,, जहां विधायक भुलन सिंह मरावी ने भी समाज को 20 लाख रुपए भवन हेतु देते हुए कहा कि समाज में एकता ही राष्ट्र की शक्ति होती है,,आज हर समाज को एक दूसरे से सीख लेने की आवश्यकता है,,वही इस कार्यक्रम में कुशवाहा समाज द्वारा समाज को आगे बढ़ाने एकत्र रहने नशा से दुर रहने विचार विमर्श किया गया जहां कुशवाहा समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया,,जहां इस कार्यक्रम में नवीन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई,, वही समाज के अध्यक्षों के द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाए जाने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!