जीएसटी छापों के विरोध में सूरजपुर नगर बंद। बंद को व्यापारियों का अभूतपूर्व समर्थन

सूरजपुर/जिला व्यापारी संघ के आह्वान पर नगर के व्यापारियों ने अपनी प्रतिष्ठाने बंद रखकर जीएसटी की कार्रवाई का विरोध जता रहे हैं,
“हम व्यापारी हैं चोर नहीं”. लिखे नारों के साथ व्यापारी वर्ग आज सड़कों पर है व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
इस विरोध प्रदर्शन को चैम्बर आफ कॉमर्स/कैट/शहर कांग्रेस कमेटी/अग्रवाल समाज/साहू समाज/नगर पालिका जनप्रतिनिधि/वरिष्ठ नागरिक संघ सहित अनेको ने दिया समर्थन
