सिलफिली सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मौके से वाहन चालक फरार हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
सूरजपुर/14/05/2025 जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलफिली जंगल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि ग्राम वीरपुर निवासी पूर्व बीडीसी ललन सिंह दोपहर में बाइक से कहीं जा रहे थे इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया।
ललन सिंह घायल अवस्था सड़क किनारे पड़े हुवे थे वहां से गुजर रहे हाईवे पेट्रोलिंग टीम के प्रधान आरक्षक पंकज ठाकुर आरक्षक हरिकेश कुशवाहा चालक जीत लाल के द्वारा तत्काल अपने वाहन से विश्रामपुर चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर कर दिया गया स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर में कोई भी एंबुलेंस व्यवस्था नहीं होने के कारण हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने जिला अस्पताल पहुंचाया और इलाज शुरू कराया गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
