दर्दनाक हादसा कार चालक ने नशे में धुत्त हो चढ़ाया कार दो मासूमों की मौत
सूरजपुर/ जिले से एक दर्दनाक घटना निकल कर सामने आ रही है जहां कार चालक ने नशे में धुत्त हों मासूमों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी जिससे दो नौनिहालों की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई,,दरअसल बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के करमपुर गांव के बरपारा का रहने वाला आरोपी चालक रामजीत शराब के नसे में धुत्त हों अर्टिगा कार से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए घर के बाहर खेल रहे दो मासूम बच्चियों के ऊपर कार चढ़ा दि जिससे ढाई वर्ष व तीन वर्ष के मासूमों की जान चली गई वही दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई,,जहां आरोपी कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है,,वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
