नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े नगर सुराज संगम कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची रायपुर .
विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति देने का किया मांग
सूरजपुर/ उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अगुवाई में नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम-सह-कार्य शाला नगर सुराज संगम का आयोजन किया गया।कार्यशाला में आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना पर मंथन किया गया।
सूरजपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े नगर सुराज संगम कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंची जहां उन्होंने उप मुख्यमंत्री तथा नगरी प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने मांग किया कि: नगर पालिका सूरजपुर में नियमित कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए रिक्त पदों पर स्वीकृति प्रदान की जाए।
एवं नगरपालिका परिषद् सूरजपुर क्षेत्रांतर्गत आवश्यक कार्य जिसमे:-मंगल भवन निर्माण,चौक-चौराहों पर सुरक्षा दृष्टि से सी.सी. टी व्ही केमरा स्थापना,तालाबों एवं घाटों का सौंदर्गीकरण/संधारण कार्य,शापिंग काम्पलैक्स निर्माण,01 से 18 याबों में बी.टी. रोड निर्माण,01 से 18 वाहाँ में सी.सी.रोड निर्माण,01 से 18 वार्डों में आर.सी.सी. नाली निर्माण,01 से 18 वार्डों में विद्युत पोल विस्तार,मटन मार्केट निर्माण,01 से 18 वार्डों में मिनी पार्क ओपन जिम का निर्माण,चौपाटी निर्माण,फिल्टर प्लांट कार्य/पाईप लाईन विस्तार कार्य,गौरवपथ निर्माण कार्य’चबुतरा शेड,शोकपीट निर्माण कार्य,आदि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गई है।
