20250508_011334-COLLAGE

रक्तदान शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो और मंत्री पति ठाकुर राजवाड़े ने किया रक्तदान

oplus_131074

सुरजपुर/ विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में लगभग 80 लोगों ने रक्तदान किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने सर्वप्रथम रक्तदान कर दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एएसपी महतो ने कहा कि रक्तदान सभी दानों से महादान होता है। रक्तदान से किसी को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के लोग विभिन्न प्रकार के बीमारियों व सड़क दुर्घटना में घायलों को रक्त की सख्त जरूरत होती है। हम सभी के द्वारा किए गए रक्तदान से कई लोगों को जीवनदान मिल सकता है।

मंत्री पति ठाकुर राजवाड़े ने भी स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रोत्साहित किया और कहा रक्तदान करने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है कम से कम हर 6 महीने में रक्तदान करना चाहिए। .

इनके अलावा प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी,भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी,रेड क्रास सोसाइटी के चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल,वाइस चेयरमैन ओमकार पांडे अन्य लोगों ने भी रक्तदान के लाभ बताए।और सभी ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने का अपील किया।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ कपिल देव पैकरा,अस्पताल अधीक्षक अजय मरकाम,भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, भाजपा नेता शशिकांत गर्ग,संदीपअग्रवाल, अजय अग्रवाल,संत सिंह,ओमप्रकाश राजवाड़े,दरोगा सिंह,संतोष साहू,के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!