ठेकेदार की लापरवाही से बुझ गया घर का चिराग कुदरगढ़ देवी दर्शन करने जा रहा था परिवार
नहाने के दौरान गोखनई नदी में डुबने से युवक की मौत
सुरजपुर-ओड़गी / 9 अप्रैल 2025 बुधवार को कुदरगढ़ देवी दर्शन के लिए आए घुटरापारा अंबिकापुर निवासी कन्हैया प्रसाद जायसवाल जो माता दर्शन के लिए घर से सुबह सपरिवार निकले थे।इस दौरान मंदिर से 5 किलोमीटर पहले गोखनई नदी निर्माणाधिन पुल के बगल मे ठेकेदार द्वारा रेत निकालने हेतु बड़े-बड़े गढा बना दिया गया है जिस कारण उसमें पानी का ठहराव हो गया है लगभग 15 फीट गहरा खाई बना दिया गया था जो पानी से भर गया था ज्यादा पानी के चलते जयसवाल परिवार के सभी सदस्य वहां स्नान करने गया हुआ था इस बीच गहराई का अंदाजा न होने के कारण सुबह लगभग 7:30 बजे रोहित जायसवाल उम्र 18 वर्ष, बड़ा भाई रिशु जायसवाल पिता कन्हैया प्रसाद जायसवाल एवं मां के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी नदी में स्नान कर रहे थे । इसी दौरान रोहित जायसवाल का पैर फिसलने से गढे मे डूब गया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई ।
ठेकेदार की अनदेखी से घर का बुझ गया चिराग
ज्ञात हो कि चैत्र नवरात्र में लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन हेतु आते हैं और सुविधा अनुसार पानी देखकर स्नान करते हैं ठेकेदार की लापरवाही के कारण एक परिवार का चिराग कालकवलित हो गया जबकि ठेकेदार को उक्त खाई को घेराव कर दिया जाना था या सूचना पटल लगा दिया जाना था जिससे कोई दुर्घटना घटित ना हो ।परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था वही पिता का आरोप है हम कई वर्षौ से देवी दर्शन आते हैं और उसी स्थान पर स्नान करते थे परंतु इस वर्ष ठेकेदार द्वारा गढ़ा खोद दिया गया था जिसमें कोई सूचना पटल किसी प्रकार की कोई जानकारी न होने के कारण हम लोग कोई नही समझ पाये और घटना घट गई ।
बेबस पिता ने ठेकेदार के ऊपर कार्यवाही की मांग
मृतक के पिता ने शासन प्रशासन से ठेकेदार के ऊपर उचित कार्रवाई करने की मांग की है । मृतक के पिता का कहना है कि मैं अपने छोटे बेटे को बचाने के दौरान मैं और मेरा बड़ा बेटा भी डूबने से बाल बाल बच्चे । ज्ञात हो कि पिछले दो-तीन वर्षों से कुदरगढ़ रोड का व पुलियों का निर्माण धीमी गति से चल रहा है जिससे दर्शनार्थियों को धुल व बड़े-बड़े गढा और निर्माण सामग्री बिखरने के कारण आने-जाने में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, बीते दिनों कुदरगढ़ महोत्सव का आयोजन हुआ था जिसमें मंत्री से लेकर पूरे जिले के अधिकारी कर्मचारियों का आना-जाना इसी मार्ग से होता रहा पर इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया जिस कारण स्थिति आज भी जस की तस है । आने वाले दिनों में वैशाख नवमी का मेला लगेगा जिससे फिर दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहेगी जिसमें शासन प्रशासन ध्यान दें और संबंधित विभाग एवं ठेकेदार के ऊपर कार्यवाही कर निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित करें ।
