शिवसेना ने धूमधाम से रामनवमी की शोभायात्रा निकाली
किया गया भव्य भंडारे का आयोजन

सुरजपुर/ रामनवमी के अवसर पर शिवसेना(उद्धव गुट) के द्वारा भंडारा और शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शिवसेना जिला अध्यक्ष विष्णु वैष्णव के नेतृत्व में ग्राम देवीपुर स्थित मां महामाया मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद विडाल भंडारा का आयोजन किया गया भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा सैकड़ो राम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के बाद निकाला विशाल जुलूस
मां महामाया मंदिर से गाजे बाजे के साथ शुरू होकर यह जुलूस सूरजपुर नगर पहुंचा, इस विशाल जुलूस में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।जुलूस में शामिल लोगों अपने हाथों में भगवा झंडा लिए जय श्री राम के नारे लगाते हुए राममय वातावरण में पूरे नगर में भ्रमण किया,नगर भ्रमण करते हुए यह जुलूस ग्राम तिलसिवां स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

इस दौरान सैकड़ो की संख्या में शिव सैनिक और आम लोगों ने भाग लिया, शिवसेना प्रमुख ने नगर वासियों का सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।जुलूस के दौरान जगह-जगह पर पुलिस बल मुस्तैद दिखे।
जुलूस में जिला अध्यक्ष विष्णु वैष्णव,जिला सचिव डॉ.आर.एस. पटेल,उमेश चन्द्र लाल श्रीवास्तव मनेश द्विवेदी,हेमंत महंत,पिंकी पटेल, मोहन सिंह टेकाम, साहिल,अर्जुन वैष्णव,सुन्दर वैष्णव, निर्मल पटेल,अहिबारन सिंह,कृष्णा सिंह,कौशल्या राजवाड़े,गोविंद राम, गोविंद राजवाड़े,संजय देवांगन,आनंद कुमार, भगवान राजवाड़े, रजमनिया सिंह,रमेश सोंपकर,भारत लाल, विक्की,राधेश्याम,ओम नारायण,सहित सैकड़ो शिव सैनिक और आम लोग उपस्थित रहे।
