20250323_174250-COLLAGE

उल्लास महापरीक्षा अभियान उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ संपन्न

सुरजपुर/ उल्हास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा दिनांक 23 मार्च 2025 दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया गया। इस महा परीक्षा अभियान में शिक्षार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उल्लास पूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न हुई। विकासखंड सूरजपुर के 45 संकुल केंद्रों पर 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें लगभग 6000 शिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया और पढ़ना लिखना और संख्यात्मक ज्ञान परीक्षा में अपने कौशल का आंकलन इस महापरीक्षा अभियान के माध्यम से किया।

उल्लास महापरीक्षा के गुणवत्तापूर्ण संचालन हेतु जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर निरीक्षण टीम का गठन किया गया था, जिनके द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों का सघन मॉनिटरिंग किया गया। महापरीक्षा शांतिपूर्ण एवं उल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!