20250321_213313-COLLAGE

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत महापरीक्षा अभियान दिनांक 23 मार्च को

सुरजपुर/ उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा महापरीक्षा अभियान दिनांक 23 मार्च 2025 दिन रविवार को किया जा रहा है। इस महा परीक्षा अभियान का प्रचार – प्रसार लगातार किया जा रहा है इसके तहत शिक्षार्थियों को उनके घर-घर जाकर स्वयंसेवक शिक्षक एवं स्थानीय शिक्षकों द्वारा परीक्षा में शामिल होने हेतु आमंत्रण दिया जा रहा है,विकासखंड सूरजपुर में 124 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एक केंद्राध्यक्ष और शिक्षार्थियों के संख्या के अनुपात में पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है,महापरीक्षा को गुणवत्तापूर्ण व व्यवस्थित संचालन हेतु संकुल स्तर पर एक परीक्षा प्रभारी की भी नियुक्ति की गई है। विकासखण्ड परियोजना अधिकारी जयराम प्रसाद के द्वारा जानकारी दी गई कि सभी परीक्षा केंद्रों आवश्यक परीक्षा सामग्री पहुंचा दी गई है, विकासखण्ड सूरजपुर में लगभग 6500 परीक्षार्थी इस महापरीक्षा अभियान में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!